Breaking News

अगर इस स्कीम के तहत आप भी पाना चाहते है मुफ्त मे इलाज, तो बस करे ये काम

मोदी सरकार की ओर से शुरू की गई आयुष्मान भारत योजना कोरोना संक्रमितों के उपचार के लिए बेहद मददगार साबित हो रही है. आयुष्मान भारत योजना के तहत देश के प्रत्येक परिवार को साल में एक बार 5 लाख रुपये का उपचार निःशुल्क किया जाता है. इसके लिए एक ई-कार्ड भी जारी होता है. इस कार्ड का उपयोग कर कोरोना वायरस मरीज आसानी से फायदा उठा सकते हैं. योजना का लाभ लेने के लिए योजना में आपका नाम शामिल होना आवश्यक है. आयुष्मान भारत योजना में अपना नाम दर्ज कराने के लिए आपको इसकी ऑफिशल वेबसाइट https://www.pmjay.gov.in/ पर जाना होगा.
यूपी: अस्पताल ने मुस्लिम मरीजों पर ...
यहां पर Am I Eligible का एक लिंक नज़र आएगा, इस पर क्लिक करने के बाद एक नया पेज ओपन होगा. इसमें मांगी गई पूरी डिटेल देने के बाद आपके फोन में एक OTP आएगा. इसे डालकर आपको सब्मिट करना होगा और फिर आपको अपने राज्य का चयन करना होगा. इसके बाद आपको कुछ कैटेगरी दिखाई देंगी. यहां कैटेगरी पर क्लिक करके आप अपना नाम देख सकते हैं. आपका नाम, HHD नंबर, राशन कार्ड और मोबाइल नंबर का इसमें विकल्प होगा. आप इसमें क्लिक करके मालूम कर सकते हैं कि इस योजना में आपका नाम शामिल है या नहीं. आप 14555 और 1800-111-565 पर कॉल करके भी अपने नाम के बारे में जानकारी ले सकते हैं| 

No comments