Breaking News

नाबालिग छात्रा को गर्भवती बनाने के बाद दरिंदे ने किया ऐसा काम, डॉक्टर भी रह गए सन्न

शर्मसार करने वाली इस घटना में आरोप है कि जिस युवक ने छात्रा के साथ गलत काम किया, उसी युवक ने छात्रा को एमटीपी किट लाकर दी थी, जिससे छात्रा की तबीयत ज्यादा खराब हो गई, जिसके बाद छात्रा को प्राइवेट अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।



जानकारी के मुताबिक जींद के लुदाना गांव के एक युवक ने छात्रा को एमटीपी किट खरीदकर दी थी। जब छात्रा की ज्यादा तबीयत खराब हुई तो उसे प्राइवेट अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। जहां पर छात्रा का गर्भपात हो गया है। इस घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने भ्रूण को अपने कब्जे में लिया है।

पीएनडीटी के नोडल अधिकारी डॉ. आदर्श शर्मा ने बताया कि बरोदा इलाके के एक गांव की छात्रा के जींद के लुदाना गांव के एक युवक के साथ अवैध संबंध थे, जिसके चलते छात्रा गर्भवती हो गई थी।

No comments