दुनिया की सबसे ज्यादा प्रयोग में लायी जाने बाली सब्जी आलू की खास जानकारी आपके लिए
- आलू (पोटैटो) अन्य सब्जियों की अपेक्षा सस्ती और स्वादिष्ट सब्जी है, जिसके बेहद लाज़वाब स्वाद के चलते भूख और भी बढ़ जाती है। समोसा, चिप्स, आलू टिकी या सब्जी बनाकर किसी न किसी तरीके से क्षार प्रधान आलू आपने भी अवश्य ही खाया होगा।
ख़ासकर बच्चों द्वारा आलू गर्म राख में पकाकर बड़े में मज़े लेकर खाया जाता है, इस समय बालक कितना प्रसन्न है इस बात की पुष्टि चेहरे पर साफ झलकती ख़ुशी से की जा सकती है। आजकल यात्रा के दौरान अथवा घर से बाहर रहते समय सबसे अधिक जो लजीज़ डिश खाने के लिए पसंद की जाती है वो समोसा है, उसके उपरांत पकौड़ा और फिर पेटीज़ का नाम आता है जिनका आलू के अभाव में कोई महत्व नहीं रह जाता हैं।
पोटैशियम से भरपूर, खुशबूदार मीठे आलू की सब्जी यदि भोजन उपरांत शेष भी रह जाती है तो इसके परांठे बड़े ही स्वादिष्ट बनते हैं। जिससे पेट भर जाता है किंतु मन नहीं भरता है। यही वजह है की आलू डालकर बनाई गई बेहतरीन डिश, भारत में ही नहीं बल्कि अन्य देशो में सबसे अधिक पसंद की जाती है।
गोल-मटोल आलू संतुलित आहार है जो लगभग सब्जियों में एक निश्चित अनुपात में डाला जा सकता है, इसी वजह से इसकी खपत अन्य सब्जियों के मुक़ाबले बहुत अधिक होती है। आँखों के नीचे बने डार्क सर्कल्स हटाने हेतु भी आलू प्रयोग में लाया जाता है।


No comments