Breaking News

कुलदीप यादव ने लॉकडाउन में सीखा रहस्यमयी गेंद का हुनर कहा, आईपीएल में दिखेगा कमाल

कुलदीप यादव लॉकडाउन में सीखी एक रहस्यमयी गेंद का हुनर

कोरोना काल के कारण में मार्च में ही लॉकडाउन की शुरुआत हो चुकी थी जिसके बाद से खिलाड़ी अपने घरों में कैद थे तो वहीं भारतीय टीम के स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव इस लॉकडाउन में अपने कोच कपिल पांडे के साथ कड़ी मेहनत कर रहे थे।



कुलदीप यादव पहले से ही एक बड़े ही चतुर गेंदबाज हैं जिन्होंने अपनी गेंदबाजी में एक और नई गेंद पर काम किया है। इसका खुलासा खुद कुलदीप यादव ने किया है और उन्होंने बताया कि वो अपनी इस नई गेंद को आईपीएल में अजमा सकते हैं।

ये ब्रेक हमारे लिए रहा बेहतर

इसका खुलासा खुद ने मिड-डे को दिए एक इंटरव्यू में किया जहां उन्होंने कहा कि “मैंने फिर से पांडे सर के साथ अभ्यास शुरू कर दिया है, लेकिन जहां तक इंटरनेशनल क्रिकेट का सवाल है मैं इसे काफी मिस कर रहा हूं। भारतीय टीम एक परिवार की तरह है और हम सभी इसे मिस कर रहे हैं। यहां जल्द ही स्थिति सामान्य होने की उम्मीद है और फिर से क्रिकेट शुरू होने के आसार हैं।



लॉकडाउन और कोरोना के इस लंबे ब्रेक को लेकर कुलदीप ने कहा कि “भारत के लिए खेलना सबसे बड़ी प्रेरणा है। इस ब्रेक में वास्तव में हर क्रिकेटर के लिए जरूरत था, जो वर्तमान में भारत के लिए खेल रहा है। शायद ये तीन-चार महीनें हमें एक फायदा देंगे. जब फिर से प्रतिस्पर्धा क्रिकेट खेलना शुरू करेंगे। हर कोई जानता है कि हम पिछले तीन-चार सालों से लगातार खेल रहे थे। इसलिए ये एक अच्छा ब्रेक है।”

आईपीएल से पहले तैयार हो जाएगी मेरी सरप्राइज डीलिवरी

अपनी नई तरह की गेंदबाजी को लेकर उन्होंने कहा कि “मैंने इस समय का उपयोग नई चीजों को सीखने और बुनियादी बातों को बेहतर बनाने के लिए किया। मैं अलग-अलग एंगल से गेंदबाजी करने की कोशिश कर रहा हूं और कुच नई चीजें भी सीख रहा हूं। मैंने अपना नियंत्रण सुधारने पर काम किया है।

बहुत ही स्पॉट बॉलिंग, बैटिंग, फील्डिंग और वर्कआउट करने के अलावा मैं नियमित रूप से बहुत से अभ्यास मैच भी खेल रहा हूं। रोवर्स मैदान मेरे घर के बहुत ही करीब है और सौभाग्य से कोई भी कोविड-19 पॉजिटिव केस नहीं है, इसलिए यहां कोी समस्या नहीं है। मैं सरप्राइज डिलीवरी पर काम कर रहा हूं। और उम्मीद करता हूं कि ये आईपीएल से पहले तैयार हो जाएगी। मैं इसके बारे में ज्यादा नहीं बताना चाहता हूं, क्योंकि सरप्राइज तो सरप्राइज है।

No comments