Breaking News

सुशांत सिंह राजपूत की फ़िल्म दिल बेचारा आज होगी रिलीज, घर बैठे ऐसे देखें ये फ़िल्म

हम आपको बता दें कि इस साल की मोस्ट मचअवेटेड फिल्मों में से एक 'दिल बेचारा' की रिलीज को एक दिन शेष है।

दिल बेचारा 24 जुलाई को रिलीज होने के लिए तैयार है. वहीं अब सुशांत के फैंस इस फिल्म को देखने के लिए बेकरार हैं. अब हाल ही में फिल्म 'दिल बेचारा' के प्रीमियर को लेकर नई अपडेट सामने आ गई है जो आप यहाँ देख सकते हैं।



जी दरअसल फिल्म के रिलीजिंग के वक्त को फाइनल किया जा चुका है. जी हाँ, फिल्म 24 जुलाई को शाम 7.30 बजे से डिज्नी प्लस हॉटस्टार (Disney+ Hotstar)पर दिखाई जाने वाली है. इस फिल्म के डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है जो आप देख सकते हैं. जी दरअसल इस फिल्म के ट्रेलर के बारे में बात करें तो उसने जो रिकॉर्ड बनाया, उसके बाद ये अनुमान गलत नहीं होगा कि फिल्म को बेहतरीन व्यू मिलने वाले हैं।

वैसे कहा जाता है फिल्म भी रिकॉर्ड बनाने के लिए तैयार है. इस फिल्म का ट्रेलर 6 जुलाई को यूट्यूब पर रिलीज किया गया था, जिसके बाद ट्रेलर को करोड़ों बार देखा और पसंद भी किया गया. ऐसे में सुशांत की आई अब तक की सभी फिल्मों में से सबसे ज्यादा बार देखा जाने वाला ट्रेलर दिल बेचारा का बन गया है. वैसे फिल्म के ट्रेलर के बाद अब तक फिल्म के 3 गानों को रिलीज कर दिया गया है जो सभी को बड़े पसंद आए हैं. वैसे आपको हम यह भी बता दें कि फिल्म के सभी गानों को एआर रहमान ने कंपोज किए हैं।

No comments