Breaking News

एलोवेरा का इस्तेमाल करने वाले एक बार जरूर पढे

नियमित रूप से एलोवेरा जूस का सेवन करने से शरीर में पोटेशियम की मात्रा कम होने लगती है, जिस वजह से कमजोरी और दिल से संबंधित समस्याएं हो सकती हैं। जिन लोगों को दिल से संबंधित समस्याएं हैं उन लोगों को एलोवेरा के जूस के सेवन से परहेज करना चाहिए।
Benefits of Aloe Vera: यह एक चीज रोकेगी बालों ...
स्किन एलर्जी
यूं तो एलोवेरा जेल को स्किन के लिए फायदेमंद माना जाता है, परंतु इसका अधिक इस्तेमाल करने से स्किन एलर्जी होने का खतरा रहता है। एलोवेरा जेल के अधिक इस्तेमाल से स्किन पर रैशेज, खुजली और रेडनेस की समस्या हो सकती है।
गर्भवती महिलाओं के लिए हानिकारक
गर्भवती महिलाओं को एलोवेरा जूस के सेवन से परहेज करना चाहिए। एलोवेरा में लैक्टेटिंग प्रोपर्टी पाई जाती है जो गर्भवती महिलाओं के लिए हानिकारक हो सकती है। एलोवेरा जूस का सेवन करने से गर्भवती महिलाओं का गर्भाशय संकुचित हो सकता है।
डिहाइड्रेशन की समस्या
एलोवेरा जूस का सेवन करने से डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है। कई लोग स्वस्थ रहने के लिए सुबह- सुबह एलोवेरा जूस का सेवन करते हैं, परंतु इसका अधिक सेवन करने से स्वास्थ्य को नुकसान हो सकता है।

No comments