Breaking News

नीतीश सरकार ने लाये थे अच्छे दिन लेकिन जनता ने रोड पर बो दिए धान, जानिए वजह

बिहार के वर्तमान सरकार अर्थात मुख्यमंत्री नीतीश के सरकार का घेराव शुरू हो गया है। कुछ दिन पहले ही लालू प्रसाद यादव ने जेल में बैठे बैठे नीतीश सरकार पर ट्वीट दे मारा था और फिर तेजस्वी यादव ने बिहार के वर्तमान परिस्थितियों पर बिहार की जनता से मिलकर नीतीश सरकार पर तीखे कटाक्ष किया था। 

सड़क पर धान की रोपाई कर लोगों ने ...

वर्तमान परिस्थितियों की सामान्य और लोगों के बीच भरोसा उत्पन्न करने के लिए तेजस्वी यादव ने कामना भी की थी। तेजस्वी यादव ने बिहार के लोगों में पूड़ी सब्जी भी बांटी थी और खाने का प्रबंध भी करवाया था। इसकी संपूर्ण जानकारी आपको मिले मेरे पिछले आर्टिकल में मिल जाएगी। नीतीश सरकार के विकास को देखते हुए बिहार के लोगों ने एक नए काम को कर डाला है। 

आपको जानकर हैरानी होगी कि बिहार के मुख्यमंत्री नालंदा जिले से संबंधित हैं। नालंदा की सड़कों का इतना बेहतरीन विकास सरकार द्वारा किया गया है कि यदि पानी बरस जाए तो आप उस सड़क पर चल नहीं सकते। मैं बातों को न घुमाते हुए मैं सीधे तौर पर आता हूं, नीतीश सरकार द्वारा उनके क्षेत्र में विकास का कार्य शून्य पर है। जिसके लिए वहां की युवकों ने अपने क्षेत्र के नेताओं को भी बार-बार जाकर बताया है और परेशान आकर कच्ची सड़कों पर धान की रोपाई शुरू कर दी है। बरसात के मौसम में क्षेत्र की सड़कों का हाल खेत से भी बुरा हो जाता है जिस प्रकार खेतों में पानी भरने से मिट्टी गीली हो जाती है उसी प्रकार नालंदा क्षेत्र की मिट्टी भी भीग कर बिखरने लगती है। 

जिसकी पुष्टि आपको दिए क्या तस्वीर को देखकर हो जाएगी। युवकों के बार-बार प्रयास होने की वजह से एक बार भी विकास कार्य नहीं हो पाया और इस बार बिहार चुनाव सर पर है। मंत्री जी दौरे पर आ रहे हैं इसी को देखते हुए बिहार के लोगों ने कच्ची मिट्टी पर ही धान बो दिए। ताकि 5 साल बाद मंत्री जी वोट मांगने आए तो उनको रोड का हाल अवश्य पता चले। भारत के हर एक गांव में ऐसे युवकों का होना बहुत ही आवश्यक है।

No comments