Breaking News

एक सिपाही ने अपनी ही पत्नी को पकड़ा दरोगा के साथ, फिर हुआ कुछ ऐसा

कानपुर में तैनात एक सिपाही ने शाहगंज क्षेत्र में सिपाही पत्नी को एक दरोगा के साथ पकड़ा था। दरोगा उसके साथ औरैया में तैनात था। उसका तबादला मेरठ जोन में हो गया था। वह औरैया से अपना सामान लेकर ज्वाइनिंग टाइम काटने आया था।
कानपुर शूटआउट: विकास दुबे के संपर्क ...

उसका सामान गाड़ी में लदा हुआ था। कानपुर से आए सिपाही ने वहां पहुंचने के बाद पुलिस बुला ली थी। पत्नी पर आरोप लगाए थे। उनमें मारपीट तक हुई थी। वीडियो भी बनाया गया था। पुलिस तीनों को थाना शाहगंज ले गई थी।


थाना शाहगंज के प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र सिंह राघव ने बताया कि कानपुर में तैनात सिपाही के पिता और रिश्तेदार आए थे, जबकि उसकी पत्नी के पिता और फूफा थे। पत्नी ने पति पर दहेज उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। उधर, दरोगा पर पति ने पत्नी से संबंध के आरोप लगाए थे। बाद में दोनों पक्षों में बात हुई।

सिपाही पत्नी का कहना था कि वह ससुराल नहीं जाएगी। वहीं सिपाही ने भी पत्नी के साथ रहने से मना कर दिया। दोनों ने कहा कि वह अब साथ नहीं रहेंगे। कुछ महीने बाद तलाक के लिए प्रार्थना पत्र कोर्ट में देंगे। इसके बाद दोनों ने शिकायत वापस ले ली। पुलिस ने दरोगा को भी नसीहत दी कि अपना परिवार देखे।

No comments