Breaking News

बारात मे बदल गया दूल्हा, लड़की वालों ने कहा ये नही है वो, जाने आखिर पूरी कहानी क्या है

जसरथपुर थानाक्षेत्र के ढटींगरा निवासी संजीव कुमार का कहना है कि वे गांव के ही मध्यस्थ राजकुमार सिंह पुत्र जोधनसिंह के साथ बीते 19 मार्च को मैनपुरी के हरचंदपुर गांव में कमलेश के पुत्र विक्रमसिंह को देखने और पसंद आने पर अपनी बेटी के लिए रिश्ता तय किया गया था।
इस बात को लेकर दूल्हे ने दुल्हन के ...

संजीव का आरोप है कि लड़के की दिखाई के अवसर पर लड़के की मां मनोरमा, बाबा उदयवीरसिंह, एक अन्य संबंधी राजेश भदौरिया निवासी कल्होर, थाना घिरोर, मैनपुरी व मामा अनिल चौहान निवासी स्टेशन रोड, मैनपुरी तथा मध्यस्थ राजकुमार ने साजिशन जो लड़का दिखाया तथा जिसकी फोटो दी वह दूसरा था। जबकि 30 जून को जो लड़का शादी करने आया वह दूसरा है।

How To Find Love Or Arrange Marriage By Date Of Birth - अपनी ...

क्षेत्रवासियों के अनुसार इस घपले के बाद लड़की जहां पहले लड़के के साथ ही शादी करने की जिद पर अड़ गयी। वहीं कन्यापक्ष के लोगों ने बारातियों को बंधक बना लिया।

मामले की सूचना किसी तरह जसरथपुर पुलिस तक पहुंची तो उन्होंने लोगों को समझा-बुझाकर जैसे-तैसे बारातियों को मुक्त कराया। मामले में गुरूवार सुबह तक पंचायत चलती रही। वहीं सूत्रों का कहना है कि बुधवार रात लड़की की मैनपुरी जिले के ही दूसरे लड़के से शादी भी सम्पन्न हो गयी है।

No comments