Breaking News

जाने एलोवेरा के कुछ गज़ब के फायदे

एलोवेरा के साथ कई चीजें मिलाकर बनाई गई यह एंटी एजिंग क्रीम आपकी स्किन को हेल्दी रखने के साथ-साथ जवां बनाने में मदद करेगी। जानिए घर पर कैसे बनाएं एलोवेरा एंटी एजिंग मॉश्चराइजर।

एंटि एजिंग फेस मॉश्चराइजर बनाने के लिए लिए सामग्री
  • क्रीम वैक्स,बादाम तेल,नारियल का तेल,एलोवेरा जेल,एसेंशियल ऑयल
  • एलोवेरा के फायदे - GarbageStuff
ऐसे बनाएं एंटी-एजिंग फेस मॉइश्चराइजर
सबसे पहले एक बर्तन में वैक्स डालकर धीमी आंच में पकाएं। जब यह पिघल जाए तो इसमें बादाम और नारियल का तेल डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें। इसके बाद इसे थोड़ा सा ठंडा होने दें। जैसे ही हल्का ठंडा हो जाए वैसे इसे ब्लैंडर में डालकर पीस लें।

 बस इस बात का ध्यान रखें कि वैक्स ज्यादा ठंडी न करें नहीं तो वह फिर से जम जाएगी। अब इसमें एलोवेरा जेल और एंसेंशियल ऑयल धीरे-धीरे डालकर डालकर फिर ग्राइंड कर लें। थोड़ी देर बात आप देखेंगे कि आपको गाढ़ी पीली रंग की क्रीम बन गई है। अब इसे एक एयरटाइट कंटेनर में रख लें।

No comments