Breaking News

आइये जानते हैं पानी मे गिरे मोबाईल को कैसे ठीक करें, अब टेंशन ख़त्म

आपका मोबाइल फोन आपके लापरवाही के कारण से आपके मोबाइल फोन पानी में गिर जाता है और फिर आपका मोबाइल फोन खराब हो जाता है।
Few things to save your mobile when you drop your phone in water
ऐसे स्थिति में आपको समझ में नहीं आता है कि क्या करें, क्या न करें। जब भी आपका मोबाइल फोन पानी के अंदर घुस जाता है तो आपका मोबाइल फोन अपने आप बंद हो जाता है। और कभी कभी तो ऐसा भी होता है कि आपके मोबाइल फोन में हल्का सा रोशनी जलने लगता है। और फिर आपका मोबाइल फोन गर्म होने लगता है। इस स्थिति में बहुत सारे लोग छोटे-छोटे गलतीयां कर देते जिसके कारण से मोबाइल फोन और ही ज्यादा ख़राब हो जाता है। जैसे कि बहुत से लोग मोबाइल फोन पानी में गिरने के बाद मोबाइल फोन को तुरंत ऑन करने की कोशिश करते हैं जो कि आपको कभी ऐसा नहीं करना है।तो चलिए हम आपको बताते हैं कि कैसे आप अपने मोबाइल फोन को ठीक कर सकते हैं अगर आपका मोबाइल फोन पानी में गिर गया है तो, सबसे पहले ये करें।
 अगर आपका मोबाइल फोन पानी में गिर गया है तो सबसे पहले आप मोबाइल फोन को स्विच ऑफ कर दें और इसके बाद बैट्री को जल्द ही निकाल दें। ध्यान रहे कि तुरंत आप मोबाइल फोन को ऑन करने की कोशिश न करें क्योंकि मोबाइल फोन एक प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस है, अगर आप अपने मोबाइल फोन को पानी में घुसने के बाद तुरंत ऑन करने की कोशिश करते हैं तो आपका मोबाइल फोन पूरा तरह से खराब हो सकता है।तो आप ये गलती कभी भी न करें।
पानी में गिर जाए स्मार्टफोन तो ...
 इसके बाद आप अपने मोबाइल फोन में से सिम कार्ड, मेमोरी कार्ड और बैट्री को निकाल दें। और फिर अपने मोबाइल फोन को सूखने के लिए छोड़ दें। अगर आपके मोबाइल फोन में भी कभी पानी चला गया हो तो आप अपने मोबाइल फोन के बैट्री को निकाल के अलग कर दें इससे ये होगा कि आपका मोबाइल फोन खराब होने से बच जाएगा।
इस बात का ध्यान जरूर रखें कि आपको अपना फोन तब तक ऑन नहीं करना है जब तक कि मोबाइल फोन में से पानी पूरी तरह से सुख न जाए। 

No comments