लड़कियो के लिए क्या खास है इस सावन के महीने मे, जानिए
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सावन के सोमवार का महत्व कुंवारी लड़कियों के लिए ज्यादा होता है. ऐसा माना जाता है कि कुंवारी लड़कियां सावन के सोमवार का व्रत रखें तो उन्हें मनचाहा पति मिलता है. उन्हें भरा-पूरा परिवार और सुखद सांसारिक सुख का फल मिलता है. आपको बताते हैं कि महिलाएं और कुंवारी लड़कियां शिवलिंग की पूजा कैसे करें।

सावन के सोमवार को सुबह जल्दी उठकर घर की सफाई करें क्योंकि माता पार्वती और भगवान शिव को साफ-सफाई बहुत पसंद है. सफाई करने के बाद स्नान करें. स्नान के पानी में काला तिल या गंगा जल डालकर स्नान करें. स्नान के पश्चात हल्के रंग के कपड़े पहनें. इसके बाद भगवान शिव की मूर्ति या शिवलिंग की पूजा करें. शिव मंदिर पास में न हो तो घर पर मिट्टी का शिवलिंग बनाकर पूजा-अर्चना करें.
जल या पंचामृत से शिवलिंग का अभिषेक करें. इसके बाद धतूरा, भांग बेलपत्र, जनेऊ चढ़ाएं. पूजा के पश्चात स्फटिक की माला ले और ॐ नमः शिवाय मंत्र का जाप करें. एक बात का ध्यान दें कि भगवान शिव को हल्दी और तुलसी के पत्ते कभी न चढ़ाएं. सुहागिन महिलाएं अपने पति के लंबी आयु के लिए पांच माला का जाप करें और कुंवारी लड़कियां अच्छे पति की कामना के लिए पांच माला का जाप ॐ नमः शिवाय मंत्र के साथ करें।
भगवान शिव की पूजा के समय थाल में 4 या 8 हरी चुड़ियां जरूर रखें. विधि-विधान पूर्वक भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करें. हरी चूड़ियों को माता पार्वती को चढ़ा दें. चढ़ाने के बाद उन चूड़ियों को अपने हाथों में धारण करें. इससे पति-पत्नी के बीच प्यार बढ़ता है|

No comments