दिल्ली पुलिस में सब इंस्पेक्टर बनने का सुनहरा मौका, निकली बम्पर भर्ती जानिए योग्यता
नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए खुशखबरी है। दरअसल कर्मचारी चयन आयोग ने विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है । ये भर्ती केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में उप निरीक्षकों की भर्ती से संबंधित है। इन पदों पर इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों जल्द से जल्द आवेदन करे। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 16 जुलाई, 2020 है।
कुल पद – एसएससी दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल में सब इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती कर रहा है। कुल पदों की संख्या 1564 है।
दिल्ली पुलिस में सब-इंस्पेक्टर (Exe) – पुरुष – 91 पद
दिल्ली पुलिस में सब-इंस्पेक्टर (Exe) – महिला – 78 पद
केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) में उप-निरीक्षक (जीडी) – 1395
शैक्षणिक योग्यता / तकनीकी योग्यता- किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट या समकक्ष योग्यता। अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए SSC CPO Notification 2020 पर क्लिक करें।
आयु सीमा – 20-25 वर्ष 01-01-2021 के अनुसार। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों की आयु में नियमानुसार छूट का प्रावधान।
चयन प्रक्रिया – चयन पेपर- I (कंप्यूटर आधारित टेस्ट), फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST) / फिजिकल एंड्योरेंस टेस्ट (PET), पेपर- II (अंग्रेजी भाषा और समझ) और मेडिकल परीक्षा (DME) के आधार पर होगा।
उम्मीदवार एसएससी एसआई सीएपीएफ जॉब्स के लिए एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर यानी ssconline.nic.in पर 16 जुलाई 2020 तक या इससे पहले आवेदन कर सकते हैं।

No comments