Breaking News

आकाश चोपड़ा ने किया अपनी बेस्ट आईपीएल टीम का चयन, देखिये किसे बनाया कप्तान

अभी हाल ही में पूर्व क्रिकेटर और कॉमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने अपनी सर्वकालिक आईपीएल -11 टीम चुनी है जिसमें उन्होने कप्तानी महेंद्र सिंह धोनी को सौंपी है । बता दें कि आईपीएल में महेंद्र सिंह धोनी सफल कप्तानों में से एक हैं जिन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स को तीन बार चैंपियन बनाया है और पहले सीजन से लेकर अब तक हर बार प्लेऑफ में पहुंचाया है।


आकाश चोपड़ा ने जो अपनी टीम चुनी है जिसमें सलामी बल्लेबाज के रूप में रोहित शर्मा और डेविड वॉर्नर को जगह दी है । वहीं नंबर तीन पर विराट कोहली को रखा है। जबकि मध्यक्रम के लिए सुरेश रैना, एबी डीविलियर्स और धोनी पर विश्वास जताया है। इसके अलावा अपनी टीम में आकाश चोपड़ा ने स्पिनर के रूप में हरभजन सिंह और सुनील नरेन को रखा है।
वहीं तेज गेंदबाजी विभाग की जिम्मेदारी भुवनेश्वर कुमार और श्रीलंकाई तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा को दी है। इसके अलावा गौतम गंभीर और आंद्रे रसेल को अतिरिक्त खिलाड़ी के रूप में चुना है। वैसे आकाश चोपड़ा ने अपनी जो सर्वकालिक टीम में चुनी है उसमें क्रिस गेल को जगह नहींदी है और इससे हर किसी को हैरानी होती है । दरअसल क्रिस गेल आईपीएल के धाकड़ खिलाड़ियों में से एक हैं।वह अपनी तूफानी बल्लेबाजी को लेकर सुर्खियां में रहे हैं।
आकाश चोपड़ा की आईपीएल इलेवन– महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), डेविड वार्नर, रोहित शर्मा, विराट कोहली, सुरश रैना, एबी डिविलियर्स, हरभजन सिंह, सुनील नरेन, भुवनेश्वर कुमार, लसिथ मलिंगा, जसप्रीत बुमराह

No comments