किस वजह से मनाई जाती है हरियाली तीज, इस दिन पहने चाहिए किस रंग के कपड़े
हरियाली तीज श्रावण मास के मुख्य प्रतीक के रूप में मनाई जाती है। इस त्यौहार को हरियाली तीज इसलिए नाम दिया जाता है क्योंकि श्रावण मास के इस समय के दौरान चारों तरफ हरियाली छाई रहती है। इस समय व्यक्ति का मन उमंग और उल्लास से भर उठता है। त्यौहार के दिन सुहागिन औरतें भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा का अपने पति की लंबी आयु का वरदान प्राप्त करते हैं।
हरियाली तीज 22 जुलाई समय 19:23 तृतीया से प्रारंभ होकर 23 जुलाई 17:4 तृतीय को समाप्त होगी। त्योहार उत्तर भारत में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है।
इस त्यौहार का दांपत्य जीवन में काफी महत्व होता है। त्यौहार के दौरान हरे रंग के कपड़े पहनना, हाथों में मेहंदी रचाना, चूड़ियां पहनना आदि सभी कार्य किए जाते हैं। हरे रंग के कपड़े पहनना हरियाली तीज के दिन शुभ माना जाता है।
हरियाली तीज का हम भारतीयों के जीवन में एक अलग ही स्थान है। इस समय के दौरान त्योहारों की भी शुरुआत हो जाती है। इसके साथ ही हरियाली तीज को सिंधारा तीज के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन घरों में पकवान बनाए जाते हैं। इसके साथ ही मीठे के खाने में लोग घेबर नामक मिठाई का प्रयोग करते हैं।


No comments