क्या इस बार इतनी जा सकती है दिल्ली यूनिवर्सिटी की कटऑफ
सीबीएसई के रिजल्ट के बाद दिल्ली के स्टूडेंट्स की नजर दिल्ली यूनिवर्सिटी की कटऑफ पर रहेगी। रिजल्ट और खासतौर पर 95% और उससे ज्यादा अंक प्राप्त करने वाले ज्यादा विद्यार्थियों की संख्या को देखकर ऐसा अनुमान लगाना बिलकुल गलत नही होगा की इस बार दिल्ली यूनिवर्सिटी की कटऑफ बीते वर्ष की अपेक्षा ज्यादा जा सकती है।
डीयू आधिकारियों का कहना है कि 95% या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले स्टूडेंट्स की संख्या 20 हजार से भी अधिक है। कटऑफ 0.25 से लेकर 1% तक ऊपर जा सकती है। हालांकि, कुछ कॉलेजो और कोर्सो के लिए कटऑफ बीते वर्ष के बराबर रहने की अपेक्षा की जा सकती है। इस वर्ष 12वीं के बोर्ड में 95% और इससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की संख्या 38686 हैं। जबकि 2019 में यही संख्या 17693 थी। इस वर्ष 90% या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वालो की संख्या 157934 हैं। जबकि 2019 में 94299 स्टूडेंट्स ने 90% या उससे ज्यादा अंक प्राप्त किये थे।
दिल्ली यूनिवर्सिटी की डीन डॉ शोभा बगाई कहती है कि इस बार स्कोरर्स काफी ज्यादा है तो फिर ये सीधी सी बात है अगर स्कोर अच्छा है, सीटे ज्यादा नही बढ़ी, तो कटऑफ ऊपर ही जायेगा। इनपुट ज्यादा होगा तो ग्राफ भी उसी के हिसाब से ऊपर जयेगा। कटऑफ कितना ऊपर जायेगा या जा सकता है यह डीयू की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरा होने के बाद ही पता चलेगा। जब स्टूडेंट्स अपने मार्क्स अपलोड कर देंगे तभी इस बात का निर्धारण होगा की कटऑफ बढ़ेगी या नही और यदि कटऑफ में वृद्धि हुई तो वृद्धि कितने प्रतिशत तक होगी।
No comments