Breaking News

आज अपना 38वां जन्म दिन मना रही है बॉलीवुड की देशी गर्ल, कर रही है ये स्पेशल

बॉलीवुड में देसी गर्ल के नाम से मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा 18 जुलाई को अपना 38वां जन्मदिन मनाएंगी। प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड की उन खूबसूरत और बोल्ड अभिनेत्रियों में से एक है, जो अपनी बात को बेबाकी से सबके सामने रखती है। प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड ही नहीं, बल्कि हॉलीवुड में भी अपने अभिनय का परचम लहराया है और आज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना चुकी है। प्रियंका चोपड़ा  का जन्म 18 जुलाई, 1982 को झारखंड के जमशेदपुर में हुआ था। उनके पिता अशोक चोपड़ा और मां मधु चोपड़ा आर्मी में डॉक्टर थे। 



प्रियंका ने अपनी पढ़ाई लखनऊ के लामर्ट्स स्कूल से की, लेकिन 13 साल की उम्र में वह अपनी आंटी के साथ आगे की पढ़ाई करने यूएस चली गई।  वहां पढ़ाई के दौरान कई बार रंगभेद का सामना करना पड़ा। तीन साल के बाद प्रियंका वापस भारत लौट आई और फिर उन्होंने अपनी पढ़ाई बरेली के आर्मी स्कूल से पूरी की। इस दौरान एक स्थानीय ब्यूटी क्वीन का शीर्षक प्रियंका के नाम होने के बाद उनकी मां मधु चोपड़ा और भाई चाहते थे कि वह इसी क्षेत्र में आगे बढ़े और उन्होंने प्रियंका की कुछ तस्वीरें फेमिना मिस इंडिया में भेज दी। 


एक दिन अचानक प्रियंका के पास एक फोन आया कि आपको फेमिना मिस इंडिया प्रतियोगिता के इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। इसके बाद प्रियंका अपनी कड़ी मेहनत से इस प्रतियोगिता में काफी आगे तक गई। 30 नवम्बर को उन्हें मिस वर्ल्ड का ताज पहनाया गया था।

इस सम्मान को प्राप्त करने वाली वह पांचवीं भारतीय थी। इसके बाद प्रियंका को फिल्मों में अभिनय करने के ऑफर मिलने लगे। उन्होंने साल 2002 में आई तमिल फिल्म 'थमिजहन' के साथ अभिनय की शुरुआत की। 

No comments