Breaking News

यू०पी० के मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ जी नही मनाएंगे अपना जन्मदिन

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का जन्मदिन आज , मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 49वा जन्मदिन नही मनाएँगे अपना जन्मदिन।




उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का आज 49 वां जन्मदिन है प्रतिवर्ष की तरह बार भी वह किसी बिना किसी आयोजन के ही रोज की तरह बैठक करेंगे मुख्यमंत्री आदित्यनाथ अपना जन्मदिन नहीं मनाते हैं योगी होने के नाते भी वह इन सब से दूर रहते हैं परन्तु उनके लाखों प्रशंसक उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं।

उत्तर प्रदेश के सीएम आदित्यनाथ गोरखपुर की प्रसिद्ध गोरखनाथ मंदिर के महंत भी हैभारतीय जनता पार्टी के तरफ से चुनाव जीतने के बाद उत्तर प्रदेश के 21वें मुख्यमंत्री बने आदित्य नाथ गोरखनाथ मंदिर के पूर्व महंत अवैद्यनाथ के उत्तराधिकारी हैं वे हिंदू युवाओं की सामाजिक सांस्कृतिक और राष्ट्रवादी समूह हिंदू युवा वाहिनी के संस्थापक भी हैं उनकी छवि एक राष्ट्रवादी नेता के रूप में है

उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल में हुआ था योगी आदित्यनाथ का जन्म

योगी आदित्यनाथ जी का जन्म 5 जून 1972 को उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले , यम्केश्वर तहसील केपनचूर  गांव में हुआ था  ,उनके पिता आनंद सिंह बिष्ट फारेस्ट रेंजर थे उनकी मां श्रीमती सावित्री देवी है ,योगी आदित्यनाथ का बचपन कुशाग्र और कर्मठ स्वभाव से व्यतीत हुआ है बाल्यावस्था से ही उन्हें ज्ञान विज्ञान व आध्यात्मिक जीवन की तरफ अत्यधिक लगाव रहा है



No comments