उत्तर प्रदेश में जल्द लौटेगा मानसून, मिलेगी गर्मी से राहत
मौसम विभाग का मानना है कि उत्तर प्रदेश में 20 जून तक मॉनसून पहुंच सकता है. मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र का कहना है कि दक्षिणी-पश्चिमी मॉनसून 20 जून तक पूर्वांचल गोरखपुर या वाराणसी के रास्ते उत्तर प्रदेश में दाखिल हो सकता है. इस बार मॉनसून में सामान्य के आसपास बारिश होने की संभावना जताई गई है.
सोमवार को राजधानी लखनऊ व प्रदेश के विभिन्न शहरों का तापमान सामान्य रहा। आसमान साफ हुआ तो धूप निकली, मगर गर्मी से राहत ही नजर आई. मौसम विभाग की मानें तो इस बार सामान्य से 7-8 फीसदी ज्यादा बारिश हो सकती है लेकिन यह स्तर बहुत ज्यादा नहीं रहेगा. यह मौसम की दिशा और दशा पर निर्भर करेगा. अगर मॉनसून समय पर आया को किसानों के लिए फायदेमंद होगा.


No comments