Breaking News

इन 9 जिलों को किया अलर्ट पिछले 3 दिन से हो रही है भारी बारिश

सोमवार को केरल में मॉनसून ने दस्तक दे दी है। यहां भारी बारिश के बीच भारतीय मौसम विभाग ने राज्य के 9 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मॉनसून केरल पहुंच गया है। मौसम विभाग के डिप्टी डाइरेक्टर आनंद कुमार शर्मा ने सोमवार को कहा कि आज केरल में मॉनसून का आगमन हुआ।
कम दवाब के क्षेत्र की वजह से बने अवसाद के कारण 3-4 तारीख के बीच दादरा नगर हवेली, नॉर्थ कोंकण, नॉर्थ मध्य महाराष्ट्र, दमन दीव में भारी बारिश होगी। यहां लोगों को ज्यादा सावधानी बरतनी पड़ेगी।

9 जिलों में अलर्ट

मौसम विभाग ने केरल के तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, पठानमथिट्टा, अलाप्पुझा, कोट्टायम, एर्नाकुलम, इडुक्की, मलप्पुरम और कन्नूर जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है।
केरल के ज्यादातर इलाकों में भारी बारिश हो रही है, जिसकी वजह से तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक तिरुवनंतपुरम में दिन का तापमान 25 डिग्री तक चला गया है। केरल के दक्षिण तटीय इलाकों और लक्षद्वीप में बीते चार दिनों से लगातार बारिश हो रही है।

No comments