एक ही रात मे लिखी गयी थी ये रहस्यमयी शैतानी किताब
बाइबिल के बारे में तो आप जानते ही होंगे, जिसे ईसाई धर्म की आधारशिला और ईसाइयों का पवित्र धर्मग्रंथ माना जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया में एक ऐसी भी किताब है, जिसे 'डेविल्स बाइबिल' यानी 'शैतान की बाइबिल' के नाम से जाना जाता है। जी हां, यह दुनिया की सबसे रहस्यमय शैतानी किताब मानी जाती है, क्योंकि इसके पहले ही पन्ने पर एक शैतान की तस्वीर बनाई गई है। इसके अलावा किताब के अन्य पन्नों पर भी शैतानों की ही तस्वीर बनी है।

कहते हैं कि इस किताब को महज एक रात में लिखा गया था। 13वीं सदी में एक संन्यासी ने अपनी मठवासी प्रतिज्ञाओं को तोड़ दिया था, जिसके बाद उसे दीवार में जिंदा चुनवा देने की सजा सुनाई गई थी। इस दंड से बचने के लिए उसने महज एक रात में एक ऐसी किताब लिखने का वादा किया जो सभी मानव ज्ञान सहित मठ को हमेशा के लिए गौरवान्वित करे।
उसे इजाजत दे दी गई, लेकिन कहते हैं कि आधी रात को जब उसने देखा कि वह अकेले पूरी किताब नहीं लिख सकता है तो उसने एक विशेष प्रार्थना की और शैतान को बुलाया। उस शैतान से उसने अपनी आत्मा के बदले किताब को पूरा करवाने के लिए मदद मांगी। शैतान इसके लिए तैयार हो गया और उसने रात भर में ही पूरी किताब लिख डाली।
No comments