दुनिया का सबसे महंगा पदार्थ है ये, 1 ग्राम की कीमत जानकर होश उड़ जायेगे
क्या आपको पता है कि दुनिया का सबसे महंगा पदार्थ कौन सा है, जिसकी कीमत ही इतनी है कि आप उसपर विश्वास नहीं कर पाएंगे। दरअसल, दुनिया का सबसे महंगा पदार्थ किसी रहस्य से कम नहीं है और इसी वजह से इसकी महज एक ग्राम की कीमत करीब 7553 अरब रुपये से ज्यादा बताई जाती है।
इस पदार्थ का नाम है एंटीमैटर (प्रतिद्रव्य)। विज्ञान की दुनिया में इसे एक रहस्यमय पदार्थ के रूप में जाना जाता है। वैज्ञानिकों के मुताबिक, एंटीमैटर पदार्थ के ही समान है, लेकिन यह सामान्य पदार्थ के बिल्कुल विपरीत है। विशेष रूप से, एंटीमैटर के उप-परमाणु कणों में सामान्य पदार्थ (मैटर) के विपरीत गुण होते हैं। उन कणों का विद्युत आवेश उल्टा होता है। बिग बैंग के बाद एंटीमैटर पदार्थ (मैटर) के साथ ही बने थे, लेकिन एंटीमैटर आज के ब्रह्मांड में दुर्लभ है और वैज्ञानिकों के लिए अब तक ये रहस्य ही बना हुआ है कि ऐसा क्यों है।
No comments