Breaking News

ज्योतिष के अनुसार भारत के अलावा इन देशो में भी दिखाई देगा सूर्य-ग्रहण, जाने टाइमिंग

हम आपको बता दें की 21 जून रविवार के दिन इस साल का पहला सूर्य ग्रहण दिखायी देगा| ज्योतिष के अनुसार जहां जहां सूर्य ग्रहण दिखाई देगा, वहां वहां इसका सूतक भी मान्य होगा। यदि हिंदू पंचांग की बात करें तो यह सूर्य ग्रहण भारत के साथ-साथ चीन के मध्य और दक्षिणी हिस्सों, हिंद महासागर और प्रशांत महासागर, बर्मा, फिज़ी, फिलीपींस, ऑस्ट्रेलिया के उत्तरी भागों, पाकिस्तान और अफग़ानिस्तान में भी दिखाई देगा। इनके अलावा यह सूर्य ग्रहण दक्षिणी पूर्वी यूरोप, इथोपिया, कांगो, सऊदी अरब, यूएई, नेपाल और अफ्रीका के भी कुछ भागों में दिखाई देगा।

खंडग्रास सूर्य ग्रहण 2019 : साल के ...


  • यदि अपने देश भारत की बात की जाए तो भारत के टिहरी, देहरादून, सिरसा आदि प्रसिद्ध शहरों में यह वलयाकार सूर्य ग्रहण के रूप में दिखाई देगा। चंडीगढ़, हैदराबाद, नई दिल्ली, मुंबई, बैंगलोर, कोलकाता, चेन्नई, शिमला, लखनऊ, आदि में यह आंशिक सूर्य ग्रहण के रूप में देखने को मिलेगा।

यह सूर्य ग्रहण रिंग ऑफ फायर की तरह दिखाई देगा इसलिए दिन में भी रात का अनुभव होने लगेगा।


  • इस ग्रहण का सूतक ग्रहण शुरू होने से 12 घंटे पूर्व शुरू हो जाएगा। अर्थात् 20 जून की रात से ही इसका सूतक काल शुरू होगा और ग्रहण की समाप्ति के साथ ही इसका सूतक काल समाप्त हो जाएगा।

No comments