Breaking News

इन राशि वालो के लिए बेहद ख़ास होने वाला 21 जून का सूर्य ग्रहण

हम इस बारे में बात करते हैं कि ज्योतिष के अनुसार सूर्य ग्रहण क्यों होता है बेहद खास और यह हम सभी के जीवन को कैसे प्रभावित करता है।


Surya Grahan 2020: Solar eclipse to be held on June 21 will remind ...
कुंडली में ग्रहण दोष बनना या विभिन्न ग्रहों की स्थिति हमारे जीवन और इसके विभिन्न पहलुओं, जैसे व्यवसाय, विवाह, परिवार और बहुत कुछ पर बहुत प्रभाव डालती है। बृहत् कुंडली से आपको अपने जीवन पर ग्रहों के प्रभाव को समझने में मदद मिलती है और सटीक कुण्डली, ग्रह योग एवं दोष के विश्लेषण और उपायों के माध्यम से विस्तृत जानकारी मिलती है। ग्रहण का प्रभाव हमारे करियर को भी प्रभावित कर सकता है। 

हालाँकि कई बार हम इस बात का सटीक जवाब पाने में असफल हो जाते हैं कि किस कैरियर को चुनने से हमें लाभ होगा या किस व्यवसाय में निवेश करना हमारे लिए फ़ायदेमंद रहेगा। आप इस सवाल का हल अपनी व्यक्तिगत एस्ट्रोसेज कॉग्निस्ट्रो रिपोर्ट से बहुत आसानी से पा सकते हैं। आइए अब बात करते हैं 21 जून के सूर्य ग्रहण और जानते हैं उससे जुड़ी बड़ी बातों को।

surya grahan solar eclipse 21 june 2020 planet prediction zodiac ...

आषाढ़ मास की अमावस्या को लगने वाला यह सूर्य ग्रहण मिथुन राशि और मृगशिरा नक्षत्र में आकार लेगा, इसलिए इस राशि और इस नक्षत्र में जन्मे लोगों के लिए विशेष रूप से इस सूर्य ग्रहण का प्रभाव होगा। यह एक वलयाकार सूर्य ग्रहण होगा, जिसमें सूर्य के लगभग 99 फ़ीसदी भाग को चंद्रमा की छाया ढक लेगी। यह एक चमकीले छल्ले के रूप में दिखाई देगा। 


21 जून का सूर्य ग्रहण – इन राशि वालों को रहना होगा सावधान


सूर्य ग्रहण एक खगोलीय घटना है। जब चंद्रमा की छाया सूर्य को ढक लेती है और सूर्य का प्रकाश पृथ्वी तक नहीं पहुंच पाता तो ऐसा प्रतीत होता है कि मानो दिन में अंधेरा हो गया हो। 21 जून को लगने वाला सूर्य ग्रहण एक बड़ा ग्रहण है। ग्रहण काल में नकारात्मक शक्तियों का प्रभाव बढ़ जाता है और ज्योतिष के दो महान ग्रहों सूर्य और चंद्रमा कमजोर पड़ जाते हैं।


surya grahan 21 june 2020 solar eclipse will occur on sunday know ...

ऐसी स्थिति ज्यादा शुभकारी नहीं होती। यही वजह है कि सूर्य ग्रहण को लेकर विभिन्न प्रकार के विचार किए जाते हैं। सूर्य ग्रहण का प्रभाव लगभग छह महीने तक ज्यादा असर देता है। 21 जून का सूर्य ग्रहण कुछ खास राशि के लोगों के लिए बहुत ही प्रभावशाली रहेगा और इन राशि वालों को सावधान रहना होगा क्योंकि यह सूर्य ग्रहण इनके लिए अत्यधिक शुभ नहीं है। 

No comments