Breaking News

शादी की रात दूल्हे के साथ हुआ कुछ ऐसा जो नही भूला पायेगा वो अपने जीवन भर.....

घरौंडा थाना क्षेत्र मेें रोचक मामला सुनने को आया है। जिसके बारें में सुनकर आप भी चौंक जाएंगे। दोस्तो जानकारी के लिए हम आपको बता दे कि करनाल के घरौंडा में एक महिला ने अपनी पति से यह कहरक पायल उताराई, कि यह पांव में चुभती है। पति ने पत्नी की पायल भी उतार दी और दोनो सो गएं।


दोस्तो जब सु​बह पति ने उठकर देखा, तो उसके होश उड गए। बता दे कि पति के सोते ही महिला अपने कपड़े, गहने, मोबाइल और रुपये लेकर फरार हो गई। अब महिला का मोबाइल नंबर बंद है। पुलिस ने शिकायत मिलने पर महिला की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में पति ने बताया कि 17 अगस्त की रात को वे दोनों एक कमरे में थे। सोने से पहले 20 वर्षीय उसकी पत्नी ने प्यार से कहा कि पायल उसके पांवों में चुभ रही है, आप इन्हें निकाल दो। पत्नी के पांव से पायल निकाल दी। पति के अनुसार सुबह चार बजे जब उसके पिता जागे, तो उन्होंने देखा कि घर का मुख्य दरवाजा खुला हुआ है। उसने अपने बेटे से पूछा की बाहर कौन गया है।

उसने उठकर देखा तो उसकी पत्नी घर पर नहीं थी। उसने घर चेक किया तो उसकी पत्नी एक बैग में अपने कपड़े, गहने, मोबाइल व कुछ रुपये लेकर गई है। कई बार उन्होंने उसके मोबाइल नंबर पर संपर्क किया लेकिन वह नंबर बंद आ रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

No comments