Breaking News

आखिर क्यू नहीं किया भगवान श्री कृष्ण ने राधा से विवाह ,आप भी जाने इसके कारण

 अगर आप भी ऐसी रोचक खबरे जानना चाहते है तो ऊपर दिए पीले बटन को दबाकर हमें फॉलो करें। चलिए शुरू करते हैं।


1. शास्त्रों में इस संबंध में कई तरह की धारणाएं प्रचलित हैं। विद्वान कहते हैं कि स्कंद पुराण में श्रीकृष्ण को 'आत्माराम' कहा गया है अर्थात जो अपनी आत्मा में ही रमण करते हुए आनंदित रहता है उसे किसी अन्य की आवश्यकता नहीं है आनंद के लिए। उनकी आत्मा तो राधा ही है। अत: राधा और कृष्ण को कभी अलग नहीं कर सकते हो फिर विवाह होना और बिछड़ने का सवाल ही नहीं उठता।

2. ब्रह्मवैवर्त पुराण की एक कथा के अनुसार, श्रीकृष्ण के साथ राधा गोलोक में रहती थीं। एक बार उनकी अनुपस्थिति में श्रीकृष्ण दूसरी पत्नी विरजा के साथ घूम रहे थे। तभी राधा आ गईं, वे विरजा पर नाराज होकर वहां से चली गईं। श्रीकृष्ण के मित्र श्रीदामा को राधा का यह व्यवहार ठीक नहीं लगा और वे राधा को भला बुरा कहने लगे। राधा ने क्रोधित होकर श्रीदामा को अगले जन्म में राक्षस बनने का श्राप दे दिया। इस पर श्रीदामा ने भी उनको पृथ्वी लोक पर मनुष्य रूप में जन्म लेकर 100 वर्ष तक कृष्ण विछोह का श्राप दे दिया। यही कारण था कि राधा और श्रीकृष्ण का बचपन में विछोह हो गया था।

No comments