Home
/
अजब गजब
/
पूरी नगरी उड़ीसा की इस सबसे पुरानी जीवित नदी मे निकला अचानक से 500 साल पुराना मंदिर
पूरी नगरी उड़ीसा की इस सबसे पुरानी जीवित नदी मे निकला अचानक से 500 साल पुराना मंदिर
ओडिशा एक ऐसी घटना हुई है जिसके बाद लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई है। यहां नदी में 500 साल पुराना भगवान विष्णु मंदिर दिखने लगा है। ओडिशा के नयागढ़ जिले में महानदी में 500 साल पुराने गोपीनाथ मंदिर(भगवान विष्णु) के अवशेष दिखाई दिए हैं।
बताया जा रहा है कि इससे पहले यह मंदिर सालों पहले देखा गया था। इसके बाद इसके अग्र भाग के दर्शन नदी का पानी होने से अब फिर दिखे हैं। इसे देखने के लिए पद्मवती गांव के पास काफी संख्या में लोग पहुंच गए हैं। बताया जाता है कि ये मंदिर 15वीं या 16वीं सदी बनाया गया था।
इंडियन नेशनल ट्रस्ट फॉर आर्ट एंड कल्चरल हेरिटेज की पुरातत्वविदों की टीम ने जानकारी दी कि उन लोगों ने ही इस मंदिर को खोजा है। मंदिर का शिवाला ओडिशा के नयागढ़ स्थित बैद्येश्वर के पास महानदी की शाखा पद्मावती नदी के बीच में स्थित है।
आर्कियोलॉजिस्ट दीपक कुमार नायक के मुताबिक यह मंदिर लगभग 60 फीट ऊंचा है। नदी के ऊपर दिख रहे मंदिर के मस्तक, उसके निर्माण कार्य और वास्तुशिल्प को देखकर लगता है कि यह 15वीं या 16वीं सदी में बना है।
सतपतना इलाके में यह मंदिर मिला है। सतपताना में सात गांव थे। सातों गांव भगवान गोपीनाथ( भगवान विष्णु) की पूजा करते थे। उसी दौरान इस मंदिर का निर्माण किया गया था। नायक ने बताया कि 150 साल पहले बाढ़ आई जिसके बाद नदी का रुख बदल गया। इस कारण मंदिर और आसपास का इलाका डूब गया। यह घटना 19वीं सदी में घटी थी। गांव वालों ने भगवान की मूर्ति मंदिर से निकाली और ऊंचे स्थान पर चले गए।
पूरी नगरी उड़ीसा की इस सबसे पुरानी जीवित नदी मे निकला अचानक से 500 साल पुराना मंदिर
Reviewed by News pari
on
June 15, 2020
Rating: 5
Reviewed by News pari
on
June 15, 2020
Rating: 5


No comments