इस बार सम्पूर्ण संसार में बन रहा रिकॉर्ड जाने पर्यावरण की थीम ओर उसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी
विश्व_पर्यावरण_दिवस_05_जून_को_विश्व_भर में मनाया जाता है।
विश्व पर्यावरण दिवस 05 जून को विश्व भर में मनाया जाता है. पहला विश्व पर्यावरण दिवस 05 जून 1974 को मनाया गया था.विश्व में लगातार बढ़ रहे प्रदूषण और बढ़ रहे ग्लोबल वार्मिंग की चिंताओं के चलते विश्व पर्यावरण दिवस की शुरुआत की गई थी. इनमें प्रकृति के प्रति चिंता और उसके सरंक्षण की भावना भी निहित है।
2020 की थीम
साल 2020 में ‘विश्व पर्यावरण दिवस’ का मुख्य विषय ‘जैव-विविधता’ है। जैव-विविधता का अर्थ पृथ्वी पर पाए जाने वाले विभिन्न प्रकार के जीव-जंतुओं से जोड़ा जाता है। जव-विविधता के संदर्भ में साल 2020 अत्यंत विशेष है।
विश्व_पर्यावरण_दिवस_का_इतिहास
संयुक्त राष्ट्र द्वारा साल 1972 में मानव पर्यावरण विषय पर संयुक्त राष्ट्र महासभा का आयोजन किया गया था. इसी चर्चा के दौरान विश्व पर्यावरण दिवस का सुझाव भी दिया गया और इसके दो साल बाद, 05 जून 1974 से इसे मनाना भी शुरू कर दिया गया. साल 1987 में इसके केंद्र को बदलते रहने का सुझाव सामने आया और उसके बाद से ही इसके आयोजन के लिए अलग-अलग देशों को चुना जाता है. इसमें हरेक साल 143 से अधिक देश हिस्सा लेते हैं और इसमें कई सरकारी, सामाजिक और व्यावसायिक लोग पर्यावरण की सुरक्षा, समस्या आदि विषय पर बात करते हैं।
वैश्विक_कार्यक्रम_का_मुख्य_उद्देश्य
इस वैश्विक कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सामाजिक और राजनीतिक चेतना और वैश्विक सरकारों के माध्यम से पर्यावरण के प्रति जागरूकता और प्रकृति और पृथ्वी के संरक्षण को केंद्र में रखते हुए विश्व के देशों में राजनीतिक चेतना जागृत करना था.!


No comments