Breaking News

पसीने आने के फायदे जानकर आपके उड़ जायेगे होश

गर्मियों में सबसे ज्यादा पसीना आने की परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई लोगों को तो पसीने से बदबू भी आती है। ऐेसे में लोगों को इससे चि़ढ़ या गुस्सा आता है। क्योंकि उन्हें लगता है कि पसीना आना अच्छा नहीं होता है। मगर वो लोग गलत सोचते है। असल में शरीर से पसीना निकलना बेहद जरूरी है। इससे शरीर में जमा गंदगी बाहर निकलती है। स्किन पर ग्लो आता है। तो चलिए जानते है, पसीना आने से शरीर को मिलने वाले फायदों के बारे में...

ज्यादा पसीना आने के कारण अाैर उपाय ...

डिटॉक्सिफिकेशन


पसीना आने से शरीर में से गंदगी बाहर निकलती है। एक रिसर्च के मुताबिक, पसीने में अधिक मात्रा में भारी धातुएं मौजूद होती है। साथ ही ये दर्शाती है कि ये प्रक्रिया शरीर से भारी धातु सांद्रता से राहत दिलाने में मदद करती है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, गर्मियों में या वर्कआउट करते समय पसीना आना एक आम बात है। असल में यह शरीर को सेहतमंद और ठंडा रखता है। साथ ही बॉडी से विषैले तत्वों को बाहर निकालने में मदद करता है। मगर ज्यादा ही मात्रा में पसीना आना हार्मोनल असंतुलन और अन्य कारणों से होता है।

रासायनिक को करें खत्म


पसीने में रसायनों को खत्म करने की क्षमता होती है। हमारे शरीर में बहुत तरह के कार्बनिक रसायन होते हैं। ये हम पर बुरा असर डालते हैं। ऐसे में पसीना इन रसायनों को खत्म कर बीमारियों के होने से रोकता है।

नैचुरल क्लींजर


शरीर पर पसीना आने से रोम छिद्र खुलते हैं। यह शरीर पर जमा सारी गंदगी और बैक्टीरिया को बाहर निकालने में मदद करता है। इसतरह चेहरा साफ और ग्लोइंग होता है। अपनी डेली रूटीन के वर्कआउट के बाद चेहरे को क्लींजर से धोने से चेहरे पर नेचुरली ग्लो आता है।

नैचुरल ग्लो


पसीना प्राकृतिक चमक देता है, क्योंकि पसीना शरीर में ब्लड सर्कुलेशन के कारण एक आंतरिक चमक देता है। इसलिए, पसीने के बाद, त्वचा नरम हो जाती है और स्वाभाविक रूप से जीवंत और चमकदार दिखती है।

बालों के लिए फायदेमंद


पसीना आना हमारी स्किन के साथ बालों के लिए भी फायदेमंद होता है। बालों के बीच स्कैल्प में पसीना बहने से स्किन पोर्स खुलने में मदद मिलती है। यह बालों की ग्रोथ बढ़ाने में मदद करता है। मगर ज्यादा मात्रा में पसीना आने पर स्कैल्प पर खुजली हो सकती है। इसलिए बालों को शैंपू से धो लेना चाहिए।


No comments