बिहार में छाया कोरोना का तांडव धीरे धीरे अस्पतालों में फूट रहा Korona वायरस बम
दोस्तों बाहर नीतीश कुमार राज्य बिहार में दूसरे स्थान ओर राज्यो आने वाले लोगों को कोराना के खतरे को देखते हुए लोगों को 14 दिनों तक अलग रखने के लिए बने कुछ क्वॉरंटीन सेंटर में सुविधा को लेकर भले ही सवाल उठाए जा रहे हैं, लेकिन कहा जा रहा है कि इन केंद्रों के कारण कोरोना पर लगाम लगाने में मदद मिली है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 10 जिलों के 20 ब्लॉक क्वॉरंटीन सेंटरों का लगातार जायजा ले रहे हैं।
यहां शौचालय, पीने का पानी, किचन, स्नान करने की जगह, लोगों के रहने का कमरा, साफ-सफाई समेत तमाम व्यवस्थाएं मुख्यमंत्री वीडियो कैमरे के जरिए नजर बनाए हुए हैं.
अभी शुक्रवार को प्रवासी मजदूरों को लेकर कुल 110 ट्रेनें आई, जिनमें 1 लाख 81 हजार 500 लोग सवार थे. शनिवार को 118 ट्रेनें शेड्यूल हैं, जिससे 1 लाख 93 हजार 400 लोग ट्रेवल करेंगे. काफी बड़ी संख्या में लोग यात्रा कर रहे हैं।
11 हजार क्वॉरंटीन सेंटर में 9 लाख लोग
रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिहार के 11218 क्वॉरंटीन सेंटर में करीब नौ लाख लोग रह रहे हैं. ये आंकड़ा शुक्रवार तक का है. इन सेंटर पर सभी को बर्तन, कपड़ा, मच्छरदानी, मग, बाल्टी, पर्सनल इस्तेमाल का सामान जैसे टूथ पेस्ट, ब्रश, तेल, कंघी, आईना और साथ में दरी भी दिया गया है. इन सभी के खाते में एक हजार रुपये भी दिए गए हैं.

No comments