Breaking News

28 सालों बाद अमेरिका ने किया खतरनाक रुख को अख्तियार जानें अब आगे क्या होगा

दोस्तो अमेरिका अब कोराना के खतरे के बाद लगभग 28 साल बाद परमाणु बम परीक्षण करने पर विचार कर रहा है। अमेरिका को चीन और रूस से खतरा है जिसके कारण वह इस फैसले पर विचार कर रहा है।

अमेरिका ने आखिरी बार 1992 में परमाणु परीक्षण किया था। परमाणु परीक्षण के संबंध शुक्रवार को अमेरिका के शीर्ष सुरक्षा एजेंसियों ने इस पर चर्चा की। मिली जानकारी के मुताबिक अमेरिका के इस परीक्षण का मकसद अपने परमाणु हथियारों की विश्‍वसनीयता को परखना और नए डिजाइन वाले हथियार बनाना है।

अंग्रेजी अखबार के मुताबिक सुरक्षा से जुड़े एक सीनियर  ऑफिसर ने बताया अगर अमेरिका ने रूस और चीन को यह द‍िखा दिया कि वह ‘तेजी से टेस्‍ट’ कर सकता है तो यह वार्ता के दौरान लाभदायक हो सकता है। अमेरिका हथियारों पर रोक के लिए रूस और चीन के साथ एक नई डील करना चाहता है।

अमेरिकी सरकार ने कहा कि वह नए हथियार नहीं बनाने जा रहे हैं, लेकिन अगर रूस और चीन ने बातचीत करने से इंकार किया तो उनके पास हथियार बनाने का अधिकार सुरक्षित है। अखबार में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि इस बैठक के दौरान परमाणु बम के परीक्षण के प्रस्‍ताव पर गंभीर मतभेद देखने को मिले।

No comments