पेय पदार्थ दूध के इतने सारे गुणों को सुनकर चौक जायेंगे आप जाने इसकी खासियत
दूध में कैल्शियम प्रोटीन विटामिन जैसे महत्वपूर्ण तत्व पाए जाते हैं। इसीलिए सभी लोग और डॉक्टर भी दूध पीने की सलाह देते हैं। इसे रोजाना पीने से हड्डियां मजबूत होती है क्योंकि इसमें कैल्शियम की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। दूध पीने से मानसिक तनाव खत्म होता है। इसीलिए आइए जानते हैं दूध पीने से और क्या-क्या फायदे होते हैं।
दूध में इसके अलावा और कौन कौन से पोषक तत्व होते हैं वह नीचे बताए गए हैं
दोस्तों दूध में कैल्शियम, पोटेशियम, फास्फोरस, प्रोटीन, विटामिन डी, विटामिन B12, विटामिन ए और राइबोफ्लेविन पाया जाता है।
आइए जानते हैं इन्हीं सभी से अलग-अलग फायदे कौन-कौन से मिलते हैं
- दोस्तों कैल्शियम हड्डियां मजबूत करता है और दांतों को मजबूत करता है।
- दोस्तों पोटेशियम से ब्लड प्रेशर की समस्या नहीं होती है और रक्तचाप को नियंत्रण रखता है।
- दोस्तों फास्फोरस हड्डियां मजबूत करता है और शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है।
- दोस्तों प्रोटीन भी शरीर में ऊर्जा प्रदान करता है।
- इसी तरह से विटामिन डी शरीर में हड्डियां मजबूत होती हैं।
- विटामिन B12 नर्वस सिस्टम सही करता है और लाल रक्त कोशिकाओं को मजबूत करता है।
- विटामिन ए से आंखों की समस्या दूर होती है। और रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। तथा स्किन से संबंधित समस्याओं को दूर करता है।


No comments