Breaking News

डायरेक्टर की इस अश्लील बात की वजह से प्रियंका चोपड़ा ने छोड़ दी थी फ़िल्म

बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई स्टार्स हैं जो जब नए-नए आए थे तो उन्हें कई चीज़ों का सामना करना पड़ा। ऐसे में अगर बात करें प्रियंका चोपड़ा की तो वह जब फिल्मी संसार में नई-नई आई थीं तो उन्हें भी कुछ अजीबों-गरीब किस्म के लोग मिले थे। जी हाँ, एक बार प्रियंका ने एक शो में बताया था कि, 'कैसे उनसे एकबार एक डायरेक्टर टकरा गया था, जिसने उनके लिए बहुत ज्यादा चीप बात कही थी, जो कि प्रियंका को बहुत चुभी। 

जी दरअसल प्रियंका चोपड़ा ने बताया था कि, 'एक बार वह एक ऐसे डायरेक्टर के साथ कार्य कर रही थीं जिसको लेकर उनका मन किया कि वह उसका गला दबा दें। ' जी दरअसल प्रियंका ने बताया था कि, 'एक लड़की होने के नाते ऐसा हुआ है, पर अब मैं भूलूंगी नहीं। मैं भूल जाती हूं। । मैं न तो किसी फिल्मी बैकग्राउंड से आई हूं, व न ही मेरा कोई गॉड फादर रहा है इस इंडस्ट्री में। तो जब आप एक अकेली लड़की होते हैं तो बहुत लोग इसका गलत मतलब निकाल लेते हैं। क्योंकि मेरे सर पर भी किसी की छत्रछाया नहीं थी।

लेकिन मेरे पेरेंट्स ने मुझे उसूलों के साथ बड़ा किया है। ' इसी के साथ एक्ट्रेस ने बताया- ‘मेरे साथ कई बार ऐसा हुआ है, मैंने फिर फिल्में छोड़ी हैं सेट से वॉकआउट किया है। मैं बहुत सेल्फ रिस्पेक्टिंग हूं। मेरा आत्मसम्मान मेरे लिए सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। ' इसी के साथ आगे प्रियंका ने बताया- 'उस डायरेक्टर ने थोड़ी बदतमीजी से बात की थी। मैं तब नई-नई फिल्मों में आई थी। डायरेक्टर उस वक्त मेरे ड्रेस डिजाइनर से बात कर रहे थे। शायद उन्हें पता था कि मैं उनके पास खड़ी थी, या शायद नहीं। 

वहीं आगे प्रियंका ने बताया- ‘इस बीच उस डिजाइनर ने बहुत चीप सी बात कही कि ‘ड्रेस तो इतनी छोटी होनी चाहिए कि बहुत गंदी बात कही थी। तो बस मेरा दिमाग बेकार हो गया। दो दिन की शूटिंग हो चुकी थी। अगले दिन मैं घर गई, इंडस्ट्री में नई-नई आई थी तो इतने पैसे भी नहीं थे, तो घर जाकर मैंने अपनी मॉम को कहा कि साइनिंग अमाउंट वापस करो, औऱ दो दिन में जो खर्चा हुआ है वह भी वापस करो। मुझे ये फिल्म नहीं करनी औऱ मैंने फिल्म छोड़ दी। मुझे लगता है उस वक्त उस डायरेक्टर को भी नहीं पता होगा कि मैंने ऐसा क्यों किया। पर अगर वो इस शो को देख रहे होंगे तो शायद अब जान जाएंगे। उनके साथ दोबारा मैंने कभी कार्य नहीं किया। 

No comments