आखिर क्यों लड़कियों को अपनी उम्र से ज्यादा के लड़के आते हैं पसंद
जब बात लाइफटाइम साथ रहने की आती है तो कुछ लड़कियां खुद से बड़ी उम्र का पार्टनर चुनती है। क्या आपने कभी सोचा है कि ऐसा क्यों? लड़कियां बड़ी उम्र के मर्दों की समझदारी और व्यक्तित्व से कई बार इतनी इम्प्रेस हो जाती हैं कि उन्हीं के साथ जिंदगी बिताने का सपना देखने लगती हैं। चलिए आज हम आपको कुछ और कारण भी बताते हैं जिनकी वजह से लड़कियां बड़ी उम्र के लड़कों को डेट करना पसंद करती हैं।
बड़ी उम्र के व्यक्ति को जीवन के लगभग सभी अनुभव होते हैं क्योंकि उम्र के साथ वो उन सभी परिस्थितियों से गुजर चुके होते हैं जो जीवन में बाधाएं डालने का काम करती हैं। इस कारण वो बाकी लोगों से ज्यादा समझदार और परिस्थितियों से संभालने में सक्षम भी हो जाते है, इसलिए वजह से लड़कियां उनके साथ रहना पसंद करती हैं।
उम्र के साथ लोग मैच्योर भी हो जाते है और समझदारी की बातें भी करने लगते हैं। इतना ही नहीं रिश्तों को काफी काफी गंभीरता से लेते हैं इसलिए उनके साथ रिलेशनशिप को लंबे समय तक निभाना आसान हो जाता है। ये न केवल मैच्योर बाते करते है बल्कि सोच को भी उसी तरह बना लेते है। अपने भविष्य और साथी को साथ लेकर चलना पसंद करते हैं, इसलिए भी लड़कियों को बड़ी उम्र के मर्द पसंद आते हैं।
उम्र में एक पड़ाव पर आकर पुरुष अपने निर्णय खुद लेते है ना कि मां के लाडके की तरह बर्ताव। इसलिए वो अपने विचार या निर्ण लेने के लिए बिल्कुल स्वतंत्र होते हैं और घर संभालने से लेकर अपने फैसले लेने तक हर चीज अपने बलबूते पर करते है। बस लड़कों की यही खूबी लड़कियों को झट से इम्प्रेस कर जाती हैं।
बड़ी उम्र के पुरुष आर्थिक रुप से भी स्वतंत्र होते हैं क्योंकि उम्र के एक पड़ाव पर आकर वो अपने करियर के उस मुकाम पर पहुंच गए होते हैं जो वो करना चाहते हैं। इसलिए वो फाइनेंशली खुद पर डिपेंड रहते हैं। लड़कियों की पहली ख्वाहिश भी यहीं होती है कि उनका पार्टनर उन्हें बेहतर लाइफ एन्जॉय करवाएं।


No comments