Breaking News

रेसटोरेंट्स में हो रहा डायनासोर से स्वागत ऐसे अचरज भरे होटल में जाते ही खिल उठेंगी आप

आप सभी जानते हैं की दूकानदार अपनी दूकान में ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए अनोखे और अजीबोंगरीब तरीकों का इस्तेमाल करते रहते हैं l आज हम आपको ऐसे ही एक होटल के बारे में बताने जा रहे हैं जहाँ लोगो और ग्राहकों का स्वागत खुबसूरत लड़कियां नहीं बल्कि बड़े बड़े डायनासोर करते हैं l इन्हें देखना बड़ा ही अनोखा और अजीबों गरीब लगता है जब ये बड़े बड़े डायनासोर आपके लिए खाना ले कर आते हैं और आपका स्वागत करते हैं l


यह रेस्टोरेंट टोक्यो में मौजूद है जहा आपके अन्दर जाते ही बड़े बड़े डायनासोर आपका स्वागत करते हैं l ऐसा देखकर आप जरूर घबरा जाएँगे लेकिन यहाँ आने वाले ग्राहक इस चीज़ को बड़ी दिलचस्पी दिखाकर इसका आनंद लेते हैं l असल में यह कोई असली का जानवर या डायनासोर नहीं है यह बल्कि रोबोट्स हैं जिन्हें इस तरह से बनाया गया है ताकि लोगों और ग्राहकों का इस होटल पर ध्यान आकर्षण हो सके l

इस होटल का नाम हेन ना चेन है और यह दुनिया का सबसे अजीबों गरीब और अनोखा होटल है जहाँ पर रोबोट को रखा गया है l लेकिन जब आप इस होटल में इंटर करेंगे और किसी रोबोट से या रिसेप्शन में मौजूद डायनासोर से बाते करते हैं तो ये एक दम चुप रहते हैं लेकिन यह सेंसर की मदद से आने वाले ग्राहकों के आने को ट्रैक कर लेते हैं और उन्हें स्वागत है बोल कर उनका अभिनन्दन करते हैं l यह दुनिया का सबसे पहला ऐसा होटल है जहाँ पर रोबोट्स को काम में लगाया गया है l

No comments