कपूर खानदान की रीढ़ की हड्डी पृथ्वीराज कपूर की आज पुण्यतिथि पर उनके जीवन से जुड़ी मुख्य जानकारी जानें
मुंबई फिल्मी दुनिया :- आज बॉलीवुड जिनकी पुण्यतिथि है प्रथ्वी राज कपूर फिल्मी जगत एवं भारतीय रंगमंच के प्रमुख स्तंभों में गिने जाते हैं। पृथ्वीराज ने बतौर अभिनेता मूक फ़िल्मो से अपना करियर शुरू किया। उन्हें भारतीय जन नाट्य संघ (इप्टा) के संस्थापक सदस्यों में से एक होने का भी गौरव हासिल है। पृथ्वीराज ने सन् 1944 में मुंबई में पृथ्वी थिएटर की स्थापना की, जो देश भर में घूम-घूमकर नाटकों का प्रदर्शन करता था। इन्हीं से कपूर खानदान की भी शुरुआत भारतीय सिनेमा जगत में होती है।
पृथ्वीराज कपूर 3 नवंबर, 1906 को पैदा हुए. शहर था पंजाब का लयालपुर. जो अब पाकिस्तान में है. पापा पुलिस अफसर थे. शुरूआती पढ़ाई लयालपुर और लाहौर में ही हुई. वकील बनना चाहते थे तो पेशावर के एडवर्ड कॉलेज चले गए. वहां 2 साल का कोर्स किया. पृथ्वी का पहला प्यार फिल्में नहीं थीं. उन्हें थिएटर ज्यादा पसंद था. इसलिए जो भी पैसा कमाते सब थिएटर में लगा देते थे।
पृथ्वीराज की शादी बचपन में ही हो गई थी. उस वक़्त वो महज 17 साल के थे. पत्नी का नाम था रामसर्नी मेहरा. शादी के कुछ साल बाद बेटे का जन्म हुआ. नाम रखा गया राज कपूर. ये साल 1924 की बात है. इसके बाद उनके 2 बेटे ओर हुए. शम्मी कपूर और शशि कपूर. देवी और नंदी नाम से दो बेटे और थे, जिनकी अलग-अलग कारणों ने मौत हो गई थी।
29 मई 1972 में पृथ्वीराज की 66 साल की उम्र में कैंसर के कारण मौत हो गई.

No comments