Breaking News

लॉकडाउन के बीच इस राज्य में निकली बंपर भर्ती, जानिए पद और योग्यता

कोरोना वायरस के बढ़ते कहर के बीच बिहार से एक अच्छी खबर सामने आ रही है। बिहार सरकार ने इस टेंशन से भरे माहौल के बीच नगर विकास एवं आवास विभाग में वैकेंसी निकाली है। दरअसल, बिहार सरकार के नगर विकास एवं आवास विभाग ने 163 पदों पर सिटी मैनेजर की भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य उम्मीदवार आगे दी जानकारी अनुसार आवेदन कर सकते हैं।
.
पद का नाम
बिहार सरकार के नगर विकास एवं आवास विभाग में सिटी मैनेजर की भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं
आवेदन की अंतिम तारीख
इन पदों पर आवेदन के लिए अंतिम तारीख 27 मई है।
आयु सीमा
इस भर्ती के लिए 21 वर्ष से 37 वर्ष तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। वहीं आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट दी जाएगी।।

आवेदन शुल्क
आवेदन कर रहे उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 2200 रुपए देने होंगे। इस शुल्क में आरक्षित वर्गों के लिए किसी प्रकार की छूट नहीं दी गई है।
योग्यता
भर्ती के लिए आवेदन कर रहे उम्मीदवारों के पास लोक प्रशासन (पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन) में एमबीए या पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा या पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री का होना आवश्यक है।
वेतन
चयनित उम्मीदवारों का वेतनमान 40,000 रुपए महीना होगा।
भर्ती व आवेदन से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार यहां क्लिक करें ।

No comments