ये हैं ऋषि कपूर की टॉप 3 सुपरहिट फिल्मे
ऋषि कपूर की टॉप 3 फिल्मे:
1. बॉबी
भले ही ऋषि कपूर ने अपने सिने करियर की शुरूआत अपने पिता की फिल्म “मेरा नाम जोकर” से की हो, लेकिन 3 साल बाद जब पिता राज कपूर ने उन्हें बॉबी से बतौर अभिनेता लॉन्च किया, तो फैंस उनपर मर मिटे। युवा प्रेम पर बनी इस फिल्म में उनके ऑपोजिट भूमिका में डिंपल कपाडिया थी। बतौर अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया की भी यह पहली ही फिल्म थी। फिल्म सुपर हिट रही और ऋषि को इंडस्ट्री में पहचान मिल गयी।
2. लैला मजनू
1976 में रंजीता कौर के साथ लैला मजनू में ऋषि कपूर नजर आये थे। इस फिल्म में उनकी अदाकारी की काफी प्रशंसा की गयी थी। एक अमीर घर का राजकुमार सा दिखने वाला लड़का जब इस फिल्म में अपनी मासूका के लिए फटेहाल पत्थर खाता नजर आया तो लोगों की आंखे नम हो गयीं।
3. प्रेम रोग
1982 में पद्मनी कोल्हापुरी के साथ उनकी फिल्म आई प्रेम रोग। सामाजिक रूढ़ियों की जंजीरों को तोड़ती इस फिल्म की कहानी भी दिल को छू लेने वाली थी। वहीं ऋषि की दमदार अदाकारी ने फिल्म को सुपरहिट बनाया।



No comments