रेडी फिल्म में सलमान खान के साथ काम करने वाले मोहित बघेल का हुआ निधन
एक टीवी शो के जरिए बॉलीवुड में एंट्री करने वाले कलाकार मोहित बघेल का निधन हो गया है। वह लंबे समय से कैंसर की समस्या से जूझ रहे थे और नोएडा में उनका इलाज चल रहा था। मोहिल बघेल कई बॉलीवुड फिलमों में काम कर चुके थे, लेकिन उनको सलमान खान की फिल्म “रेडी” में छोटा चौधरी से पहचान मिली थी।
मथुरा के रहने वाले मोहित बघेल बचपन में ही हास्य कलाकार बनकर स्टेज शो पर धाक जमा चुके थे। उन्होंने अबतक बॉलीवुड की दर्जनों फिल्मों में काम किया था। मिली जानकारी के अनुसार, कैंसर से लंबी लड़ाई लड़ने के बाद आज सुबह 11:00 बजे ली मोहित ने मथुरा में अपने निवास पर आखिरी सांस ली। मोहित का लंबे समय से नोएडा में उपचार चल रहा था।
14 मई को मोहित की कीमो थेरेपी ख़त्म हुई थी और दिल्ली AIMS हॉस्पिटल में सर्जरी होनी थी, लेकिन कोरोना के चलते ऐसा नहीं हो सका। मोहित बघेल का जन्म 7 जून 1993 को मथुरा उत्तर प्रदेश में हुआ था। उन्हें बचपन के दिनों से ही अभिनय में रुचि थी, इसलिए उन्होंने स्कूल में नाटकों और वाद-विवाद में भाग लिया। उन्हें उमा फिल्म में जिमी शेरगिल, संजय मिश्रा, ओम पुरी के साथ मुख्य भूमिका में भी देखा गया था। इसके आलावा रेडी और जय हो जैसी हिट फिल्मों से उन्होंने अपनी पहचान बनाई।
मोहित ने हाल ही में अपने फेसबुक पोस्ट पर जानकारी दी थी कि वह फिल्म बंटी और बबली पार्ट टू में नजर आने वाले हैं। फिल्म 26 जून को रिलीज होने वाली थी। इसके लिए उन्होंने यशराज फिल्मस का धन्यवाद दिया था।


No comments