इतिहास के पन्नों में दर्ज है सबसे खूबसूरत नेनों वाली महिला का नाम जानें कोन है वो खूबसूरती की मल्लिका
हम आपको भारतीय इतिहास की सबसे खूबसूरत महिला के नाम से प्रचलित आम्रपाली के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे नगर वधु बनना पड़ा था। इतना ही नहीं आम्रपाली के रहन-सहन, गहने, शानो-शौकत से सम्पूर्ण नगर की महिलायें जलती थी।
कैसे आमपाली बनी ‘नगरवधू’
जिन माँ पिता ने उसे पाला उन्हें वे आम के पेड़ के नीचे मिली थी और इसीलिए उसका नाम आम्रपाली रखा गया। आम्रपाली इतनी खूबसूरत थी कि हर कोई उसे अपनी जीवन संगीनी बनाना चाहता था। इस बात को लेकर उस समय माहौल बेहद गरमा गया क्योकि सभी उसे अपनी पत्नी बनाना चाहता था। आम्रपाली की खूबसूरती और लोगों के बीच उसकी रूची को देखते हुए उसे प्रथा के अनुसार नगरवधू बना दिया गया। नगरवधू का अर्थ है कि किसी भी पुरुष के कहने पर उसे उसके साथ जाकर रहना होगा। वह वैशाली की नगरवधू थी, जिसके आगे अमीर से अमीर व्यक्ति, हर नामचीन हस्ती अपना सर झुकाते थे।
पांडू नहीं थे पांडवों के पिता बल्कि इस तरह हुआ था पांडवों का जन्म, जानिए ये राज
राजा महाराजाओं को पैसे देती थी उधार
आम्रपाली के पास बेहद धन दौलत थी और उसके जीवन में किसी सुख सुविधा की कमी नहीं थी। कहा जाता है कि उसके पास इतना पैसा था कि वह राजा-महराजाओं को भी रूपये पैसे उधार दिया करती थी।


No comments