Breaking News

खीरा खाने के बाद कभी न करे इस चीज़ का सेवन वरना पड़ सकता है पछताना

बहुत से लोग इसे सलाद, सैंडविच, रायता जैसी चीजों में खाना पसंद करते हैं। गर्मियों में हल्का और साफ भोजन करना चाहिए, क्योंकि सर्दियों के मुकाबले इस सीजन में डायरिया और फूड पॉइजनिंग की समस्‍या अधिक होती है। इसलिए हमें अपने डायट का विशेष ख्याल रखना चाहिए। चलिए जानते हैं खीरा खाने के दौरान हमें किन बातों का ख्याल रखना चाहिए।


खीरे में लगभग 95 फीसदी पानी होता है। इसमें विटामिन सी, विटामिन के, मैग्नीशियम, कॉपर, मैंगनीज, पोटैशियम और सबसे महत्वपूर्ण सिलिका जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। स्किन और बालों के लिए खीरा काफी अच्छा माना जाता है।


 इसमें 95 फीसदी पानी होने की वजह से इसे खाने के बाद पानी का सेवन नहीं करना चाहिए। अगर आप ऐसा करते हैं, तो खीरे में मौजूद पोषक तत्‍वों से वंचित रह सकते हैं। खीरे में मौजूद पोषक तत्वों के बेहतर अवशोषण के लिए आप कच्ची सब्‍जियां और फलों के साथ खीरे का सेवन कर सकते हैं।

No comments