तेजी से गिरे सोने के भाव, जानिए नया रेट ऑनलाइन बिक्री शुरू
सोने की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। सोने के वायदा बाजार में आज बहुत सुस्ती के साथ व्यापार हो रहा है। आज सुबह एमसीएक्स एक्सचेंज पर 5 जून 2020 के सोने की फ्यूचर्स कीमत देखें तो ये 0.22 प्रतिशत या 100 रुपये की गिरावट के साथ 45,712 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था।
0.26 प्रतिशत की कमजोरी के साथ
ताजा रिपोर्ट के अनुसार, आज एमसीएक्स एक्सचेंज पर 5 अगस्त 2020 के सोने का वायदा दाम देखें तो ये 0.26 प्रतिशत की कमजोरी के साथ व्यापार कर रहा था। इस तरह सोने का 5 अगस्त 2020 का वायदा कीमत 122 रुपये की गिरावट के साथ 45,935 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बना हुआ था।
ग्लोबल मार्केट में भी सोने की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है और कॉमेक्स पर सोने का वैश्विक वायदा कीमत 0.36 प्रतिशत की गिरावट के साथ व्यापार कर रहा था। 6.20 डॉलर की गिरावट के साथ 1707.70 डॉलर प्रति औंस पर कॉमेक्स पर सोने का वैश्विक वायदा दाम चल रहा था।
मुंबई ग्रीन जोन में आभूषण कारोबारियों की दुकानें खुली
वहीं मुंबई में संक्रमण के फ्री ग्रीन जोन के आभूषण कारोबारियों ने अपनी दुकानें खोलनी शुरू कर दी है। लेकिन अभी रत्न और आभूषण उद्योग का व्यापार बहुत सुस्त है।
ऐसे में आभूषण कारोबारियों का कहना है कि उनकी बिक्री सामान्य की तुलना में मात्र 20 से 25 प्रतिशत रह गई है। गृह मंत्रालय ने लॉकडाउन-तीन के दौरान आवश्यक वस्तुओं और पास-पड़ोस और गली-मोहल्लों की दुकानों को खोलने की अनुमति दी है।
ऑनलाइन बिक्री शुरू
इसके साथ ही कुछ लोगों ने अक्षय तृतीया पर सोने का ऑनलाइन ऑर्डर बुक किया था। अब वे दुकानों पर आकर डिलीवरी ले रहे हैं।
उन्होंने बताया कि देश में इस समय सोना 45,000 रुपये प्रति दस ग्राम पर चल रहा है। पद्मनाभन ने कहा कि हमारी निगाह इस बात पर है कि 18 मई तक कोविड-19 की क्या स्थिति रहती है और सरकार इस बारे में क्या निर्णय लेती है।


No comments