क्या आप जानते है कि शराब के नशे में संजय दत्त पहुंच गए थे इस हीरो को मारने, नाम जानकर होगी हैरानी
29 अप्रैल को एहसान खान और 30 अप्रैल को बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर इस दुनिया को छोड़ कर चले गए और पूरे बॉलीवुड को सदमे में डाल गए।
गुरुवार को ही 25 लोगों की मौजूदगी में ऋषि कपूर का अंतिम संस्कार किया गया। ऋषि कपूर भले ही अब हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनकी लाइफ के कई ऐसे किस्से हैं, जो अब तक लोगों को पता नहीं हैं। इनमें से कुछ किस्सों का जिक्र उन्होंने अपनी ऑटोबायोग्राफी ‘खुल्लम खुल्ला: ऋषि कपूर अनसेंसर्ड’ में किया है।
ऋषि कपूर ने अपनी बायोग्राफी में संजय दत्त, टीना मुनीम और खुद से जुड़े उस किस्से का भी जिक्र किया है, जब टीना मुनीम के प्यार में पागल संजय दत्त एक गलतफहमी की वजह से उन्हें मारने पहुंच गए थे।



No comments