आरोग्य सेतु ऐप्प बना दुनिया का सबसे ज्यादा डाऊनलोड होने बाला एप्पलीकेशन जानें
नई दिल्ली। कोरोना संक्रमितों पर नजर रखने व उनकी पहचान करने के लिए सरकार की तरफ से लांच किए गए आरोग्य सेतु एप ने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। अरोग्य सेतु एप ऐसा पहला एप बना है जिसको 13 दिनों के भीतर सबसे तेजी से पांच करोड़ डाउनलोड किया गया है।
अंग्रेजी और हिंदी समेत आरोग्य सेतु एप 11 भारतीय भाषाओं में उपलब्ध है. इंस्टॉल करने के बाद एप को खोलें और अपनी पसंदीदा भाषा को चुन सकते हैं।
वायरस संक्रमण फैलने के बाद ही सभी स्मार्टफोन रखने वालों से इस एप को डाउनलोड करने की अपील की गई थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को राष्ट्र के नाम संबोधन के दौरान लोगों से आरोग्य सेतु एप को डाउनलोड करने की अपील की थी। अरोग्य सेतु एप अपने आसपास आने वाले कोरोना संक्रमित मरीजों के बारे में सावधान करता है। साथ ही संक्रमण के खतरे के स्तर को भी बताता है।
नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) ने बुधवार को ट्वीट किया, ‘टेलीफोन को पांच करोड़ लोगों तक पहुंचने में 75 साल लगे, रेडियो को 38 साल, टेलीविजन को 13 साल, इंटरनेट को चार साल, फेसबुक को 19 महीने और पोकेमॉन गो को 19 दिन। लेकिन, कोरोना से लड़ाई के लिए लांच किए गए देश के पहले आरोग्य सेतु एप को पांच करोड़ लोगों तक पहुंचने में सिर्फ 13 दिन लगे जो एक विश्व रिकॉर्ड हैं।
आरोग्य सेतु एप का विकास प्रधानमंत्री की तरफ से गठित कमेटी ने किया है, जिसमें नीति आयोग, इलेक्ट्रॉनिक और सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालयों की प्रमुख भूमिका रही है। सूत्रों का कहना है कि कमेटी में शामिल टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज व टेक महिंद्रा इस एप में और सुविधाओं को जोड़ने की दिशा में काम कर रही हैं।जिसके लिये केन्द्र व राज्य सरकार ने अनिवार्य कर दिया है कि जिसके पास यह आरोग्य सेतू एप्पलीकेशन होगा उसी को सुविधाएं मिल सकेंगी।

No comments