लॉकडाउन के चलते बड़ा फैसला इन तीन काम करने वालो को मिलेंगे 5000 रूपये
कर्नाटक की सरकार ने छोटे कारोबारियों के लिए 1,610 करोड़ रुपये के राहत पैकेज का ऐलान किया है। कर्नाटक सरकार ने 11 फीसद एक्साइज ड्यूटी बढ़ाने की भी घोषणा कर दी है। कर्नाटक सरकार का यह राहत पैकेज किसानों, एमएसएमई, हथकरघा बुनकरों, फूलों की खेती करने वालों के अलावा धोबी, नाई, ऑटो और टैक्सी चालकों को दी जाएगी।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने ऐलान किया कि कोविड-19 के चलते सर्विस प्रोफेशनल्स जैसे नाई और धोबियों का धंधा शहरी और ग्रामीण दोनों ही इलाकों में प्रभावित हुआ है।
ऐसे में कर्नाटक सरकार ने पैकेज के तहत लगभग 2,30,000 नाइयों और करीब 60,000 धोबियों, टैक्सी ड्राइवरों, व अन्य छोटे मोटे काम कर अपना घर चलाने वालों को मुआवजे के तौर पर 5,000 रुपये प्रति व्यक्ति की मदद देने का फैसला किया है।
इसके साथ ही छोटे और मध्यम उद्योगों के लिए दो महीने तक का फिक्स बिजली का बिल माफ करने का भी फैसला लिया है।

No comments