Breaking News

तमिलनाडु में एक मंदिर के पास निकले लगभग 1200 साल पुराने सिक्के

तमिलनाडु के थिरुवनाईकल जम्बूकेश्वर मंदिर के पास खुदाई करते समय 1.716 किलोग्राम वजन के सोने के सिक्के मिले हैं। इन सिक्कों की संख्या 505 है। मंदिर के अधिकारी ने बताया कि जमीन के अंदर 504 छोटे और एक बड़ा सिक्का मिला है।
Labels



जम्बूकेश्वर मंदिर के पास बुधवार को खुदाई करते समय 1.716 किलोग्राम वजन के सोने के सिक्के मिले हैं। सोने के सिक्के मिलने से लोगों में हड़कंप मच गया। खुदाई में मिले इन सिक्कों पर अरबी भाषा में लिखा हुआ है। पुरातत्व विभाग के अनुसार ये सिक्के लगभग 1200 साल पुराने हैं। खुदाई के दौरान ये सिक्के जमीन के अंदर 7 फिट की गहराई में मिले हैं।


खुदाई में मिले एक तांबे के बर्तन को जब खोलकर देखा गया तो उसमें ये सिक्के मिले। इन सिक्कों को पुलिस प्रशासन के हवाले कर दिया गया है। फिलहाल इन सिक्कों की कीमत का खुलासा नहीं हो पाया है

No comments