कोराना वायरस :- गरीबो के लिए मोदी सरकार ने किया एक ओर बड़ा ऐलान गैस सिलेंडर की कीमत में हुई कमी
कोरोना वायरस संकट और लॉकडाउन के बीच गैस सिलिंडर के दामों में 65 रुपये की कटौती की गई है। बुधवार को नई दरों के बारे में गैस कंपनियों ने जानकारी साझा की है। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (आईओसी) की अपडेट लिस्ट के मुताबिक 14.2 किलोग्राम वाले गैर-सब्सिडाइज्ड सिलिंडर की कीमत दिल्ली में अब 744 रुपये कर दी गई है। दिल्ली में सिलिंडर 61.5 रुपये प्रति सस्ता हुआ है। पहले एक सिलिंडर के लिए ग्राहकों को 805.5 रुपये चुकाने पड़ रहे थे।
वहीं कोलकाता में गैर-सब्सिडाइज्ड सिलिंडर के लिए ग्राहकों को 774.5 रुपये चुकाने होंगे जिसकी पहले कीमत 839.5 रुपये थी। वहीं मुंबई में ग्राहकों को एक सिलिंडर के लिए 714.5 रुपये चुकाने होंगे जिसकी पहले कीमत 776.5 रुपये थी। वहीं दक्षिण राज्य चेन्नई की बात करें तो यहां पर एक सिलिंडर 761.5 रुपये का है जो कि पहले 826 रुपये पर दिया जा रहा था।

No comments