कोराना वायरस :- महामारी से निपटने अपने घर की सब्जियों को भी इस तरह से करे सेनेटाइज
अब इस समय पूरी दुनिया में कोरोना वायरस का कहर छाया हुआ है तो ऐसा हो सकता है कि वायरस इन सब्जियों और फलों पर भी चिपका हो।
अगर आप अपने घर में सब्जियों या फलों को लाकर ऐसे ही स्टोर कर देते हैं या फिर खा लेते हैं तो वायरस या अन्य कोई बीमारियां होने का खतरा आपको भी हो सकता है। जब भी आप मार्केट से फल और सब्जियां लाएं तो उसे सबसे पहले साफ जरूर करें उसके बाद ही उन्हें खाएं।
फल ओर सब्जियों को धोने की विधि
नींबू का रस 1/2 कप, एप्पल साइडर विनेगर 1/2 कप, डिस्टिल्ड वाटर 1/2 कप एक स्प्रे बॉटल में इन तीनों चिजों को मिक्स करके डाल दें। उसके बाद फलों और सब्जियों पर इस मिक्सचर को स्प्रे कर दें और उसे 5 मिनट तक वहां पर रहने दें। उसके बाद इन सब्जियों और फलों को धो लें। उसके बाद आप रेफ्रिजरेटर में उन्हें पोंछ कर कुछ हफ्तों के लिए रख सकते हैं। हालांकि इसके घोल में आप सब्जियों या फलों को भिगाकर 10 मिनट तक छोड़ सकते हैं।


No comments