Breaking News

विश्व मे अपनी इन खूबी के लिए प्रसिद्ध है ये भारतीय रेलवे स्टेशन

1. छत्रपति शिवाजी टर्मिनस, मुंबई

यु एन इ एस सी ओ  वर्ल्ड हेरिटेज साइट में जगह पाया हुआ ये स्टेशन देखने में बहुत शानदार है। इस स्टेशन को इसकी वास्तुकला के लिए जाना जाता है। इसे ब्रिटेन की महारानी की गोल्डन जुबली को मनाने के लिए तैयार किया गया था, इसलिए इसका नाम भी महारानी के नाम पर विक्टोरिया टर्मिनस किया गया था। बाद में इसका नाम छत्रपति शिवाजी टर्मिनस कर दिया गया। यह बिल्डिंग अपनी विक्टोरियन- इटैलिक आर्किटेक्ट शैली के लिए पूरी दुनिया में जानी जाती है।

2. घुम रेलवे स्टेशन, पशिचम बंगाल


डार्जलिंग के पास मौजूद यह रेलवे स्टेशन भारत में सबसे ज्यादा ऊंचाई पर मौजूद है। यह स्टेशन 2,258 मीटर (7,407 फीट) की ऊंचाई पर स्थित है। इसके साथ ही वर्ल्ड में ऊंचाई के मामले में इसका 14वां नंबर है।

3. दूधसागर रेलवे स्टेशन, गोवा


ये स्टेशन आपको शानदार और बहुत बड़े दूधसागर फॉल के दर्शन कराएगा। ये स्टेशन हैदराबाद और कोल्वा के बीच में पड़ता है।

4. चार बाग स्टेशन, लखनऊ


ये स्टेशन देखने में बिल्कुल महल जैसा लगता है। चार बाग रेलवे स्टेशन भारत के सबसे खूबसूरत स्टेशनों में से एक है। यह 1914 में बनकर तैयार हुआ था और इसके स्थापत्य में राजस्थानी भवन निर्माण शैली की झलक देखी जा सकती है। चार बाग का नाम यहां पर पहले मौजूद चार बागों के नाम पर रखा गया।

दोस्तो आपको कैसी लगी इन भारतीय रेलवे स्टेशनों की खूबसूरती आप हमें कॉमेंट ओर फॉलो करके जरूर बताएं।

No comments