बस इस वजह से सलमान खान के साथ काम नहीं करना चाहती है ये अभिनेत्री
यह अभिनेत्री कोई और नहीं बल्कि कृति सेनन है। कृति ने बॉलीवुड फिल्म हीरोपंती से अपने करियर की शुरुआत किया था। कृति ने अब तक कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। बता दें कि कृति इस समय बॉलीवुड की सबसे टॉप अभिनेत्रियों में से एक है। कृति की पिछली फिल्म हाउसफुल 4 और पानीपत में कृति का किरदार लोगों को बहुत पसंद आया था।
कृति सेनन सलमान खान जैसे बड़े अभिनेता के साथ काम तो करना चाहती है लेकिन कृति की लम्बाई की वजह से वह सलमान के कृति की जोड़ी नहीं जमती, इसलिए कृति सलमान खान के साथ काम करने से कतराती है। क्योंकि अगर वह सलमान खान के साथ काम करती है तो उन्हें ट्रोल भी किया जा सकता है। और जब तक पर्दे पर जोड़ी ना जमे तो फिल्म में कमेस्ट्री नहीं दिखती।
कृति ने अपने एक इंटरव्यू में यह बात कही थी कि अगर कोई ऐसा रोल उन्हें मिलता है जिससे वह सलमान खान के साथ काम कर सकें और उन्हें लम्बाई की वजह से समस्या ना हो तो जरुर करेंगी। कृति सेनन की लम्बाई 1.75 मीटर है।


No comments